उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने ‘डॉ. दिनेश शर्मा’ को बनाया प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। इस दौरान भाजपा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता डॉ.दिनेश शर्मा को उम्मीदवार के तौर पर मैदान पर उतरा है।
भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया। pic.twitter.com/tPBpINT3yP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2023
गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग ने हाल ही में वरिष्ठ बीजेपी नेता हरिद्वार दुबे के निधन के कारण खाली हुई सीट पर 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा (राज्यसभा) के लिए उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।
उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 सितंबर है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे का 26 जून को दिल्ली में निधन हो गया था. वह 72 साल के थे।