फैक्ट चेक: वीडियो में दिख रही रूसी जिमनास्ट नहीं है एक ही परिवार कि तीन पीढ़ियां नहीं हैं

सोशल मीडिया पर एशियाई खेलों से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन महिला को जिमनास्ट के कपड़ो में देखा जा सकता है। इस वीडियो को हाल का बता कर शेयर किया गया और दावा किया गया की ये जिमनास्ट एक ही परिवार की तीन पीढ़िया है जो कि विभिन्न खेलो में रूस का प्रतिनिधित्व करते आ रही हैं।
एक फेसबुक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “क्या वंशावली है! रूसी जिमनास्ट की तीन पीढ़ियाँ एक साथ प्रदर्शन कर रही हैं। दादी, माँ और बेटी. सबसे लम्बी दादी है!”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
इसे फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया गया।
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल दावा झूठा है। दरअसल वीडियो में दिख रही तीनो महिलाओ का आपस में कोई सम्बन्ध नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। हमने पाया कि वीडियो की शुरुआत में, रूसी जिमनास्टों के नाम आइगुल शेखुतदीनोवा, एकातेरिना स्ट्रोयनोवा और एकातेरिना लॉगिनोव बताए गए हैं। इंटरनेट पर कीवर्ड सर्च के द्वारा खोज करने पर हमें यूट्यूब पे एक वीडियो मिली जिसमें वायरल हो रहे वीडियो को देखा जा सकता है। वीडियो के के मुताबिक, यह वीडियो 2010 एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों ने 2010 चैंपियनशिप में महिला समूह वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला।

हालाँकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि रिपोर्ट में कही भी तीनो के माँ बेटी और दादी का रिश्ता होने कि बात कही नहीं कही गयी। इसके अलावा जांच के दौरान हमे कोई भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जो पुष्टि करती हो कि ये जिमनास्ट वास्तव में एक ही परिवार से हैं।
आगे कि जांच के दौरान हमे रूसी फेडरेशन फॉर एरोबेटिक्स का रिकॉर्ड मिला। इसके अनुसार, एगुल शेखुतदीनोवा, स्ट्रोयनोवा और लॉगिनोव का जन्म क्रमशः 1994, 1987 और 1985 में हुआ था। यह जानकारी इस तथ्य को पुष्ट करती है कि ये तीन महिला आपस में (दादी, मां और बेटी) एक-दूसरे से संबंधित नहीं हो सकते, जैसा कि पोस्ट में दावा किया गया है।

पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही जिमनास्ट रूस कि है पर आप में इनका कोई रिश्ता नहीं है।





