NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: नीता अंबानी के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में राम मंदिर से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया गया वायरल, पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: नीता अंबानी के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में राम मंदिर से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया गया वायरल, पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रिलायंस ग्रुप की चेयर पर्सननीता अंबानी का है। वीडियो में वह एक सभा को संबोधित करते हुए नज़र आ रही है। इस दौरान वह अपने परिचय में कहती है कि वह बुद्ध की धरती इंडिया से आयी है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में इतने बड़े राम मंदिर बनने के बाद भी नीता अंबानी विदेश में जाकर वह अपनी पहचान बताने के लिए यह कह रही है कि वह बुद्ध की धरती से आयी हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘ये मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी हैं। विदेश में जाकर कह रही हैं, “मैं बुद्ध की धरती भारत से आई हूं।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है जब राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ था

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमे इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। इस दौरान हमने गूगल पर वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।  खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो के संबंध में दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक लेख मिला। जिसे जुलाई 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। बता दें लेख में वायरल वीडियो से मेल खाती नीता अंबानी की एक तस्वीर भी अपलोड की गयी थी।

लेख के मुताबिक, रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी की मदद से अमेरिका का प्रतिष्ठित मेट संग्रहालय भारतीय इतिहास पर प्रदर्शनी पर लगाई गयी थी। ट्री एंड सर्पेंट नाम की यह प्रदर्शनी जुलाई 21, 2023 से लगाई गयी थी।

इस प्रदर्शनी में भारत में प्रारंभिक बौद्ध काल के शुरुआती वर्षों से लेकर 600 साल तक का शानदार सफर इस प्रदर्शनी में दिखाया गया था। प्रदर्शनी में ईसा से 200 वर्ष पूर्व से ईसा के 400 वर्ष बाद तक का भारतीय बौद्ध इतिहास शामिल हुआ था। इस प्रदर्शनी में नीता अंबानी ने कहा था कि “मैं बुद्ध की धरती, भारत से आती हूं। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और मेट की पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए तथा ‘ट्री एंड सर्पेंट’ प्रदर्शनी को प्रस्तुत करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। प्रारंभिक बौद्ध काल के 600 वर्षों की 125 से अधिक कलाकृतियां इस प्रदर्शनी में देखी जा सकेंगी। बुद्ध की सोच और भारतीय संस्कृति का गहरा संबंध है।

इसके बाद हमने पुष्टि के लिए और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो यूट्यूब पर The Mooknayak नामक चैनल पर भी मिला। जिसे जुलाई 22, 2023 को अपलोड किया गया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को हाल ही 22 जनवरी से खोला गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में  भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह किया गया था। जिसके बाद यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों के हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि जुलाई 2023 के दौरान है। जब अमेरिका में रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी की मदद से अमेरिका का प्रतिष्ठित मेट संग्रहालय भारतीय इतिहास पर प्रदर्शनी पर लगाई गयी थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button