NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक : क्या समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का हो गया है निधन? यहाँ जानें सच

सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।

कैप्शन में लिखा है – “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिंह श्याम सिंह यादव का हुआ निधन”।

उपरोक्त पोस्ट का लिंक आप यहाँ  देख सकते है।

ऐसे ही कुछ पोस्ट यहाँ और यहाँ भी देखें जा सकते है।

फैक्ट चेक :

न्यूज़ मोबाइल ने उपरोक्त पोस्ट की जांच की और पाया की ये फेक है।

हमने गूगल पर एक कीवर्ड खोज की और अलग – अलग समाचार रिपोर्टें से पता चला कि समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य विधान परिषद (MLC), मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नहीं।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: कांटेदार तारों से लिपटी महिला की यह तस्वीर भारत की नहीं है

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव 92 वर्ष के थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वह 1949 में 21 साल की उम्र में सरपंच बन गए थे। उन्हें लगातार पांच बार सरपंच चुना गया। बाद में उन्होंने 1973 और 1988 के बीच 15 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख के रूप में कार्य किया, और 1990 से 2010 तक उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

टीओआई और मनी कंट्रोल द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट यहां देखी जा सकती हैं।

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनके शोक संदेश के साथ सपा नेता की तस्वीर भी पोस्ट की गई थी ।

https://www.facebook.com/samajwadiparty/photos/a.647208871966247/3571665539520551/?type=3

यहां बेहतर समझ के लिए दोनों नेताओं की तस्वीरों की तुलना की गई है।

इसके अलावा, भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने भी स्पष्ट किया कि वह अच्छे स्वास्थ्य में हैं।

पोस्ट में लिखा है – “मुलायम सिंह यादव जी। भगवान की कृपा से, मेरे पिता यानी हमारे प्रिय नेता स्वस्थ है”।

https://www.facebook.com/iamaparnayadav/posts/3481563135402862

इसलिए, उपरोक्त जानकारी से हम ये दावा कर सकते है कि सोशल मीडिया पर वायरल खबर कि ‘समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है’ फेक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button