ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई , ममता की मॉर्फेड तस्वीर साझा करने पर हुई थीं गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मोर्फेड तस्वीर साझा करने के लिए गिरफ्तार की गई भाजपा की युवा शाखा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई.

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने शर्मा की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए कहा, “हम मंगलवार को भाजपा की युवा शाखा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे.”

बंगाल के हावड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्य प्रियंका ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक पर ममता बनर्जी के चेहरे की को चस्पा कर ममता की मॉर्फेड तस्वीर फेसबुक पर साझा की.

शर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था.

ALSO READ: लालू ने नितीश को लिखी चिट्ठी, कहा तुम्हें उजालों से नफरत हो गयी है

प्रियंका शर्मा को हावड़ा साइबर अपराध शाखा ने ममता की मॉर्फेड तस्वीर साझा करने के लिए गिरफ्तार किया था. टीएमसी नेता विभास हाजरा ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

टीएमसी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की फोटोशॉप्ड तस्वीरों को साझा करना घोर अपराध है और यह राज्य की मुख्यमंत्री का अपमान था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button