भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया CBI के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया और शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया. समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह के उद्घाटन के दौरान कहा, आज नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा. CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें. न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है. जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं.

 

पीएम ने आगे कहा, आपको(CBI) कहीं पर भी रुकने की ज़रूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए.

 

इस कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ पाने वालों और ‘सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी का स्वर्ण पदक’ पाने वालों को पदक दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को पदक दिया.

 

पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई (Central Bureau of Investigation- CBI) के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह वर्ष के मौके एक विशेष डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का भी जारी किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button