पुलवामा मुठभेड़: सेना ने चार आतंकियों और एक मददगार का किया खात्मा, खोया एक जवान भी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। लम्बे वक़्त से चल रही इस मुठभेड़ में सेना को बड़ी कामयाबी भी हाथ लगी है। दरसल सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है, और तो और साथ ही आतंकियों के एक मददगार का भी खात्मा कर दिया है। लेकिन इस दौरान भारत ने अपना एक जवान भी खो दिया है।
यह टीम दे रही है ऑपरेशन को अंजाम।
सबसे पहले बता दे कि इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना शामिल है।
लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों का हुआ खात्मा।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। अभी ऑपरेशन जारी है। इधर आईजी के बयान के कुछ ही देर बाद सेना ने एक और आतंकी एवं आतंकियों के एक मददगार को मार गिराया है।
घेराबंदी कर तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने शुरू की गोलाबारी, आर्मी ने दिया मुँह तोड़ जवाब।
बता दें कि हाजिन राजपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना खुफिया एजेंसियों को मिली थी। जिसके बाद देर रात ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिनआतंकियों ने सरेंडर करने के बजाय सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।





