भारतमनोरंजन

पीएम मोदी पर बनी बायोपिक नहीं होगी 5 अप्रैल को रिलीज़

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक की रिलीज़ को लेकर सियासत बढ़ गई है. इसी सियासी गर्मी के बीच फिल्म ने निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ को टालने का फैसला लिया है. ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ की तारीख एक हफ्ते आगे तक खिसक गई है. हालाँकि रिलीज़ की तारीख क्या होगी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

फिल्म के अभिनेता विवेक ओबेरॉय जो प्रधानमंत्री मोदी के किरदार में नज़र आएँगे, फिल्म के ऊपर हो रही राजनीतिक बयानबाज़ी के खिलाफ मीडिया के सामने आये ही थे कि इसी बीच फिल्म के निर्माताओं का ये फैसला आ गया. फिल्म एनालिस्ट अतुल मोहन द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी. ये घोषणा सुप्रीम कोर्ट के याचिका पर सुनवाई करने के फैसले के बाद की गयी.

कांग्रेस प्रवक्ता अमन पंवार ने कोर्ट में अर्ज़ी दायर की थी कि 5 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली ये फिल्म 2019 लोकसभा चुनाव की आचार संहिता का उलंघन है.

ALSO READ: चुनाव आयोग ने नमो टीवी के लॉन्च पर मंत्रालय से माँगा जवाब

उच्च न्यायालय ने याचिका मंज़ूर कर ली है. सुनवाई 8 अप्रैल को होगी. इससे पहले बॉम्बे और दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button