ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का किया उद्घाटन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2023’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएम ने बताया कि भारत चौथी बड़ी रिफाइनिंग कैपेसिटी वाला देश है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम का सम्बोधन किया।  पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत तुर्की में आए भूकंप से की। उन्होंने कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं। IMF द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ रहा है

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button