ताज़ा खबरेंभारत

‘पत्नी ने नहीं बनाया मटन’, तो नशे में धुत्त युवक ने पुलिस को किया बार-बार फोन

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक युवक ने पुलिस को काफी परेशान कर दिया. शराब के नशे में युवक ने पुलिस को फोन किया और शिकायत दर्ज करवाई. युवक की शिकायत इतनी अजब थी कि पुलिस भी परेशान हो गई.

उसकी शिकायत थी कि उसकी पत्नी उसके लिए मटन करी नहीं बना रही थी. पुलिस के मुताबिक 20 साल के शख्स ने शुक्रवार रात पुलिस सहायता नंबर ‘डायल 100’ पर 5 बार फोन किया. हर बार फोन उठाने पर वह यही कहता की उसकी पत्नी उसके लिए मटन करी नहीं बना रही है और वह इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराना चाहता है. पुलिसकर्मियों ने उसे कई बार समझाना भी चाहा कि उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती, लेकिन वह नहीं माना.

बार-बार आ रहे फोन से परेशान होकर पुलिस युवक को ढूंढते हुए उसके घर पहुंची. जिसके बाद युवक की पत्नी ने भी पुलिस से अपनी आपबीती कही महिला ने बताया कि वह अपने पति के आए दिन शराब पीकर आने से परेशान है और इसलिए उसने पति के लिए मटन करी नहीं बनाई. इसके बाद पुलिस ने बार-बार फोन कर परेशान करने के जुर्म में युवक को हिरासत में ले लिया।

हालांकि नशा उतरने के बाद पुलिस ने शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button