ताज़ा खबरेंभारत

गुरुग्राम के नवविवाहित सॉफ़्टवेयर इंजीनियर की कोरोना से मौत, बारात में फैला संक्रमण

बिहार की राजधानी पटना के एक गांव की शादी में शामिल हुए 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शादी करने के दो दिन बाद 30 साल के दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जो गुरूग्राम में नौकरी करता था. हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हे का अंतिम संस्कार बिना कोरोना टेस्ट के ही कर दिया गया जबकि पहले से उसमें कोविड-19 के लक्षण थे.

बता दें कि यह घटना पटना जिले के पालीगंज गांव की है. यहां दूल्हे की मौत की खबर सामने आने के बाद जब प्रशासन ने समारोह में शामिल हुए लोगों का टेस्ट किया तो 95 लोग कोरोना पॉजिटिल पाए गए. मामले के सामने आने के बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बिहार में यह पहला ऐसा मामला सामने आया है, जहां कोरोना वायरस के विस्तार का इतना बड़ा मामला देखने को मिला है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि दूल्हे का कोरोना टेस्ट इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि परिजनों ने प्रशासन को सूचना देने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था.

पटना के जिला प्रशासन को पालीगंज गांव में दूल्हे की मौत के बारे में सूचना दी गई जिसके बाद जोड़े के रिश्तेदारों का परीक्षण किया गया। यह गांव पटना से 50 किलोमीटर दूर है। प्रशासन ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की। सोमवार को 90 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में पाए गए।

ये भी पढ़े पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, कहीं ये महत्वपूर्ण बातें

हालांकि, कोविड-19 जांच में दुल्हन संक्रमित नहीं मिली और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. प्रशासन ने बताया है कि इस पूरे मामले में कोविड-19 के बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई. प्रशासन ने किसी भी विवाह समारोह में केवल 50 लोगों के शिरकत करने की इजाजत दे दी हुई है मगर इस शादी गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे.

बता दें कि बिहार में अब तक कोरोना के 9 हजार 640 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें 2,188 एक्टिव केस हैं. अच्छी खबर यह है कि यहां 7,390 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. वहीं 62 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button