ताज़ा खबरें

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का गुरुग्राम स्थित फार्महाउस हुआ सील, अवैध निर्माण का है आरोप

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का गुरुग्राम स्थित फार्महाउस हुआ सील, अवैध निर्माण का है आरोप

 

मंगलवार देर शाम को राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ पंजाबी गायक दलेर मेहंदी फार्म हाउस सोहना में सील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के शहर और देश नियोजन विभाग (डीटीसीपी) ने सोहना के दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के अवैध रूप से निर्मित फार्म हाउस को प्रशासन ने सील किया है।

शहर और देश नियोजन विभाग (डीटीसीपी) के अनुसार करीब डेढ़ एकड़ में सोहना क्षेत्र की दमदमा झील के पास बने इस फार्म हाउस को बनाने के लिए अनुमति नहीं ली गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी (DTP) अमित मधोलिया ने मीडिया को बताया कि सील किए गए तीनों फार्म हाउस झील के जलग्रहण क्षेत्र में अवैध रूप से बने है। इन्हें अरावली रेंज मेंबगैर किसी अनुमति के अवैध रूप से विकसित किया गया था.” सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में तीन फार्महाउसों के खिलाफ पुलिस बल की मदद से विध्वंस-सह-सीलिंग अभियान चलाया गया था।

बता दें कि गायक दलेर मेहंदी पर मानव तस्करी का आरोप भी लगा है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 2003 के मानव तस्करी मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। कुछ समय पहले ही दलेर मेहंदी जेल से छूटे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button