न्यूज़मोबाइल सु्र्खियां

वायनाड में भारी भूस्खलन के बीच 11 लोगों की मौत, पीएम ने राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

केरल: केरल के वायनाड जिले के पहाड़ी क्षेत्र में भारी भूस्खलन चिंता का सबब बन गया जिसके कारण सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के मेप्पाडी के पास भूस्खलन हुआ. इस मामले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है… पूरी खबर पढ़ें
झारखंड में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे 18 डिब्बे, 2 लोगों की मौत

झारखंड: झारखंड में बड़ा रेल हादसा हुआ जहां चक्रधरपुर के पास ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 20 यात्री घायल है. यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है. चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है… पूरी खबर पढ़ें
पेरिस ओलंपिक: नडाल को हराकर तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविच

पेरिस: नोवाक जोकोविच ने सोमवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में राफेल नडाल को हराकर पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया. यह मैच नडाल के पसंदीदा स्थल स्टेड रोलैंड गैरोस में हुआ, जहां उन्होंने अपने 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से 14 जीते हैं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: भगवान के प्रसाद में थूकते हुए बाबा का यह वीडियो है पुराना, पढ़ें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में एक बुजुर्ग बाबा एक खाने के बर्तन से पहले कुछ खाते हुए उसके बाद उसी बर्तन में अपने मुँह से निकाला हुआ जूठन थूकते…पढ़ें पूरी खबर





