ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसूने के दस्तक देते ही मौसम ने करवट बदल ली है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. आज (19 जून) से बारिश का सिलसिला और तेज हो जाएगा जो 24 जून तक रहेगा. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है… पूरी खबर पढ़ें

 

तीन देशों की सफल यात्रा के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रोएशिया की अपनी यात्रा पूरी की, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई. वे तीन देशों की यात्रा पर थे. उनका पहला पड़ाव साइप्रस था, उसके बाद कनाडा, जहां उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया, और फिर क्रोएशिया, जो यूरोपीय राष्ट्र में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी… पूरी खबर पढ़ें

 

तेहरान में इजरायली हमला, खमेनेई का जवाब – ‘ईरान कभी सरेंडर नहीं करेगा’

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के छठे दिन बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी तेहरान में कम से कम पांच जगहों पर धुएं के बड़े-बड़े गुबार दिखाई दिए। यह धमाके स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:50 बजे के आसपास हुए… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

ईरान-इजरायल युद्ध अपने 6वें दिन में पहुंच गया है. दोनों देशों द्वारा एक दूसरे पर मिसाइलें दागी जा रही हैं. वहीं इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल की सेना के हेडक्वार्टर को उड़ा दिया है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button