ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सच्चाई बताने जापान पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

जापान: JD(U) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज के साथ बैठक की. यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के कदमों की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के उद्देश्य से किया गया है… पूरी खबर पढ़ें

 

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तूफान के दौरान अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित
फाइल इमेज

बुधवार शाम दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान हवा में अचानक एक तेज़ ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) में फंस गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले यह घटना घटी, जिससे विमान को जोरदार झटके लगे और यात्रियों में डर फैल गया… पूरी खबर पढ़ें

 

तेज हवाओं और ओलों की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, कई पेड़ गिरे

बुधवार की देर शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 79 किमी प्रति घंटे और पालम में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सड़कों पर जलभराव तथा पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। कई जगह ओले भी गिरे… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: सरदार पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए लोगों का पुराना वीडियो हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोगों को ट्रेक्टर से जबरन एक व्यक्ति की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए देखा दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में कुछ लोगों ने बी.आर आंबेडकर की प्रतिमा को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button