नार्थ ईस्ट को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें ट्रेन का रूट और किराया

नार्थ ईस्ट को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें ट्रेन का रूट और किराया
आज यानी सोमवार 29 मई को नॉर्थ ईस्ट के लोगों को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से लेकर असम की गुवाहाटी के बीच की दूरी तय करेगी। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम की यह पहली वंदे भारत ट्रेन है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी ने बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/5eaEaGBga2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2023
गौरतलब है कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने दिल्ली से देहरादून के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। जिसके बाद आज एक बार फिर पीएम मोदी ने असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग से झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम चल रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट को पहला मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रहा है। यह पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला तीसरा वंदे भारत है। वहीं असम और मेघालय में लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा किया जा चुका है।
ट्रेन का कितना होगा किराया
गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन कामाख्या जंक्शन, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार पर रुकेगी। ट्रेन की चेयर कार के लिए गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी का किराया 1225 रुपये है। इसी तरह इकोनॉमी क्लॉस के लिए 2205 रुपये का भुगतान करना होगा। न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के लिए चेयर कार का किराया 1075 रुपये होगा।
बता दें कि यह ट्रेन मंगलवार के दिन नहीं चलेगी। बाकी के 6 दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन कामाख्या जंक्शन, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार पर रुकेगी।





