ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

नहीं रहे संगीत जगत के दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, 74 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड के संगीत जगत के दिग्गज एसपी बालासुब्रमण्यम का आज निधन हो गया है. उनके निधन की खबर को बेटे ने कंफर्म किया है. उनकी उम्र 74 साल थी. दरअसल बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 5 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल ने बीते दिन ही एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर हो गई है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. जिसके बाद से अस्पताल लगता उनकी नाज़ुक हालत के बारे में रिपोर्ट जारी कर रहा था।

उनके निधन से संगीत जगत सहित पूरा देश की हताश है। 16 भाषाओं में 40,000 से भी ज्यादा गानें गाने वाले एसपी बालासुब्रमण्यम अपनी मधुर आवाज़ से कईयों के दिल पर राज करते थे। 74 साल के एस. पी बालासुब्रह्मण्यम ने हिंदी फिल्मों की गायिकी में एक अलग मुकाम रचा था। 1989 में आई सलमान खान-भाग्यश्री स्टारर की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के सभी गाने एसपी बालासुब्रह्मण्यम ने गाये थे, जो सुपरहिट साबित हुए थे.

ये भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान- 3 चरण में होंगे चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजें

कई हिंदी फिल्मों में विभिन्न सितारों के लिए अपनी आवाज देने वाले बालासुब्रमण्यम के निधन ने आज देश की आँखें नम कर दी है।

 

बता दें भारत सरकार द्वारा एसपी बालासुब्रमण्यम पद्मश्री (2001) और पद्मभूषण (2011) सम्मान से सम्मानित किया जा चुका था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button