भारत

देश को 91 FM ट्रांसमीटर्स की सौगात, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कहा, आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 ज़िलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है.

 

यह 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है. जो सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा.

 

पीएम ने आगे कहा, हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है. भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी ना हो. आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए सुगम और अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है.

 

बीते वर्षों में देश में जो तकनीकी क्रांति हुआ है, उसने रेडियो और विशेषकर FM को नए अवतार में गढ़ा है. इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है. यानी डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है. देश की सभी भाषाओं और विशेषतौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा. इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button