ताज़ा खबरें

देश का पहला अस्पताल, जहां साइबर नाइफ जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध- पीएम मोदी

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लगभग 1300 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सुविधाओं के लोकार्पण और आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां पीएम मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लगभग 1300 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सुविधाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी.

 

पीएम ने गुजरात के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज गुजरात की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. दुनिया की सबसे एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी से बेहतर से बेहतर सविधाएं और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अहमदाबाद और गुजरात में और ज्यादा उपलब्ध होंगे.

“ये देश का पहला अस्पताल होगा जहां साइबर नाइफ जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध होगी.”

 

गुजरात में आज पानी, बिजली और कानून-व्यवस्था की स्थिति अब सुधर चुकी है. आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास वाली सरकार लगातार गुजरात की सेवा के लिए काम कर रही है.

 

पीएम ने आगे कहा, आज जब हाइटेक हॉस्पिटल्स की बात होती है तो गुजरात का नाम सबसे ऊपर रहता है. शिक्षा संस्थाओं की बात हो या एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी की बात हो, तो गुजरात का आज कोई मुकाबला नहीं है.

 

पीएम मोदी ने गुजरात का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, गुजरात ने जो सिखाया वो दिल्ली जाने के बाद मेरे बहुत काम आया. स्वास्थ्य के इसी विजन को लेकर हमने केंद्र में भी काम करना शुरू किया. इन 8 वर्षों में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नए एम्स दिए हैं. इसका लाभ भी गुजरात को हुआ है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button