ताज़ा खबरेंभारत

देशभर में मनाया जा रहा कारगिल विजय दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को किया नमन

नई दिल्ली: 26 जुलाई, 1999 का वो दिन जो भारतीय सेना की जांबाजी, पराक्रम और बहादुरी के लिए जाना जाता है. आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल में उन सभी भारतीय चेक पोस्ट्स पर फिर से कब्जा कर लिया था जिनकों पाकिस्तानी सेना ने अपने में कब्जे में लिया था. तब से हर साल 26 जुलाई को कारगिल दिवस के तौर पर मनाया जाता है, और इस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया जाता है.

 

इस दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शहीदों के प्रति हृदय से नमन करते हुए लिखा, कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे. इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं. जय हिंद.

 

साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे। उन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, भारत की रक्षा के लिए 1999 में देश के सैनिकों ने जो वीरता और शौर्य का प्रदर्शन किया वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. आज हम खुली हवा में सांस इसलिए ले पा रहे हैं क्योंकि किसी समय में 0 डिग्री से कम तापमान में हमारे सैनिकों ने ऑक्सीजन की कमी के बावजूद अपनी बंदूकें कभी नीचे नहीं की. आज कारगिल में भारत का ध्वज इसलिए लहरा रहा हैं क्योंकि 1999 में भारत के सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों की छाती में तिरंगा लहरा दिया था.

 

देशभर में सभी ने इस दिवस को हृदय से मनाया

द्रास, लद्दाख: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे. उन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी.

लद्दाख: तीन चीतल हेलीकॉप्टर ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक के ऊपर से गुजरते हुए फूल बरसाए.

लखनऊ: कारगिल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button