ताज़ा खबरें

दूध के दामों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, मदर डेरी ने बढ़ाए 2 रुपए प्रतिलीटर दाम

दूध के दामों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, मदर डेरी ने बढ़ाए 2 रुपए प्रतिलीटर दाम

 

नए साल की शुरुआत से चंद रोज पहले एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मदर डेयरी (Mother Dairy) कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है। मंगलवार से मदर डेयरी का दूध दो रुपये महंगा हो जाएगा। मदर डेयरी ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है

 

 

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी है। डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है। इसकी आधी लीटर की थैली 23 के बजाय 24 रुपये में मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने फुल क्रीम और टोकन मिल्क की कीमत में बढ़ोतरी की थी

मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।  कंपनी ने कहा कि किसानों से दूध की खरीद की लागत बढ़ी है। इस वजह से कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। कच्चे दूध की खरीद कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button