ताज़ा खबरें

दीपावली में इस तरह सजाएं अपना घर कि लोग भी कहें वाह, पढ़ें पूरी खबर

देश में त्यौहारों के सीजन की शुरूआत हो चुकी है. फेस्टिव सीजन की रौनक आपको बाजारों में देखने को मिल सकती है. नवरात्री, दशहरा के बाद अब बारी है सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े पर्व की. जिसे हम कहते हैं दीपावली. दीपावली सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है.

 

रोशनी के इस त्यौहार में लोग खुद से ज्यादा अपने घर को सजाना और सुंदर बनाना पसंद करते हैं. दीपावली इस साल 24 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को त्यौहार से पहले सजाना चाहते हैं और अगर आप कंफ्यूज हैं कि घर को कैसे तैयार किया जाएं? तो बने रहें हमारे साथ क्योंकि हम आपको देंगे आपकी परेशानी का समाधान.

पूजा घर की सजावट- तो बात करते हैं सबसे पहले घर के उस हिस्से की जिसे हम पूजा घर कहते हैं. दीपावली के दिन हम मां लक्ष्मी, गणेश की पूजा करते हैं. ऐसे में पूजा स्थान को सजाना हमारे लिए बेहद जरूरी हो जाता है.

 

कैसे सजाएं पूजा घर ?

इसकी सजावट के लिए आप कलरफुल लाइट्सए वॉल स्टिकर्स और अलग अलग फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही ईको फ्रेंडली लुक के लिए सजावट में मिट्टी के दीयों को इस्तेमाल करना आपके पूजा घर को और भी अच्छा लुक दे सकता है.

डेकोरेटिव कैंडल का करें उपयोग- दूसरे नंबर पर हम बात कर रहे हैं डेकोरेटिव कैंडल या फिर दियों कि. जैसा की हम जानते हैं कि दीपावली रौशनी का त्यौहार है तो इस दिन यह कैंडल और दिए आपके घर की रौनक में चार चांद लगा सकते हैं.

इस दीवाली कुछ मजेदार और फैंसी कैंडल से अपने घर को सजाएं. आप रंगोली के लिए एक बड़ा और नए डिजाइन की कैंडल भी खरीद सकते हैं जो आपकी रंगोली को और भी ज्यादा सुंदर बनाएगा.

घर के दरवाजों को सजाना ना भूलें- घर में एंट्री के लिए आपका मेन गेट घर की सजावट के लिए बेहद जरूरी हिस्सा है.

दरवाजों की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल काफी पहले से किया जाता रहा है जो हर एक जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. फूल असली हो या नकली, घर के लुक को बदलने के लिए इससे अच्छा ऑप्शन दूसरा हो ही नहीं सकता. तो आप अपने दरवाजों के लिए फूल की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं. वह काफी नेच्युरल लुक देता है.

कलरफुल कुशन्स- घर की रौनक में बेहद महत्वपूर्ण रोल आदा करते हैं आपके घर के सोफा और बेड के कुशन्स. तो आप दीपावली में अपने घर की सजावट में इन्हें भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्रिंटेड, एम्ब्रॉयडरी और पैच वर्क वाले कुशन्स घर के लुक को एकदम ही बदल देते हैं. कपड़ों के बचे हुए कतरन से भी आप कुशन कवर तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा ट्रेंड की बात करें तो ब्रोकेड, सिल्क वाले कुशन्स आजकल डिमांड में हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button