ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली: 100 रूपये मांगने पर किया मर्डर, गांजा खरीदने के लिए मांगे थे पैसे

दिल्ली: 100 रूपये मांगने पर किया मर्डर, गांजा खरीदने के लिए मांगे थे पैसे

 

राजधानी दिल्ली में 100 रुपए के लिए बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। दिल्ली के शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर महज 100 रुपये के लिए बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर डाली। मृतक की शिनाख्त नसीम आलम के रूप में की गई है। हालाँकि, पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाल बाबू (36) के रूप में हुई है। पुलिस को मामले में दूसरे आरोपी भूमा की तलाश है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार देर रात को नसीम अपने दोस्त तौकीर अंसारी के साथ गांजा खरीदने गया था। इसी बीच आरोपियों ने नसीम को रोककर उससे गांजा खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे। पैसे न देने पर भूमा और लाल बाबू ने उसका क़त्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिया है।

पूरा मामला 

आरोपियों ने गांजा खरीदने के लिए नसीम से 100 रुपये मांगे। मना करने पर वह उसे पीटने लगे। इस बीच भूमा ने उसे पकड़ लिया जबकि लाल बाबू ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। तौकीर से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने रेलवे लाइन के साथ करीब दो घंटे पीछा करने के बाद आापी लाल बाबू को दबोच लिया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button