ताज़ा खबरें

दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत, 309 पर है आज की वायु गुणवत्ता

दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत, 309 पर है आज की वायु गुणवत्ता

 

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से लोग काफी परेशान हैं, खास तौर पर अस्थमा के मरीजों को सांस की कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 309 मापी गयी है, जो अभी भी ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में हैं। हालांकि, इसमें बीते दिनों से सुधार आया है। बता दें पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का AQI 500 के पार पहुंच गया था।

 

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 309 (बहुत खराब) श्रेणी में है, नोएडा में AQI 344 (बहुत खराब) श्रेणी में और गुरुग्राम में AQI 290 (खराब) श्रेणी में है। दिल्ली में आज सुबह प्रदूषण के चलते धुंध छायी रही, वहीं दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हलकी ठंड का अहसास शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button