राजनीति

दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका, महिला पार्षद ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्‍ली: दिल्ली में मेयर चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी की एक महिला पार्षद ने अपनी पार्टी से मुंह फेर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

 

दरअसल दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले द्वारका से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा बीजेपी जॉइन कर ली है. बता दें कि 26 अप्रैल को मेयर पद का चुनाव होना है. ऐसे में महिला पार्षद द्वारा पार्टी छोड़ना आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है.

 

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों में बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, आप को 134 सीटें मिली थी. मेयर चुनाव से पहले बीजेपी के दो पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे और उसके पार्षदों की संख्या बढ़कर 106 हो गई थी. अब एक और पार्षद ने आम आदमी पार्टी छोड़ कमल को थाम लिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button