ताज़ा खबरें

दिल्ली में भारी बारिश के बाद अफसरों की छुट्टी रद्द, अरविन्द केजरीवाल ने ग्राउंड पर रहने के दिए निर्देश

दिल्ली में भारी बारिश के बाद अफसरों की छुट्टी रद्द, अरविन्द केजरीवाल ने ग्राउंड पर रहने के दिए निर्देश

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर उन्हें ग्राउंड पर ही रहने का निर्देश दिया है। सीएम केजरीवाल ने अधिकारीयों को शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में इन दिनों मानसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश का आलम यह है कि दिल्ली के कई हिस्सों पानी भर गया गया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक,  शनिवार को दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 126.1 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई जो बीते दो दशक में किसी भी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पूर्व 10 जुलाई 2003 को 133.44 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद 21 जुलाई 2013 को दिल्ली में 123.4 एमएम और वर्ष 2022 में एक जुलाई को 117 एमएम बारिश हुई थी। दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश 21 जुलाई, 1958 को हुई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button