ताज़ा खबरें

दिल्ली में दूसरे दिन भी चला MCD बुलडोज़र, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मगोलपुरी में चला अतिक्रमण अभियान

दिल्ली में दूसरे दिन भी चला MCD बुलडोज़र, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मगोलपुरी में चला अतिक्रमण अभियान

 

दिल्ली में नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान 4 मई से चला रहा है। बीते सोमवार को दिल्ली के शाहीन बाग़ में इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। ऐसे में आज एक बार फिर MCD का बुलडोज़र दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर से गरजा। आज यानी मंगलवार को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में MCD के बुलडोजर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब आधा दर्जन बंगलों में तोड़फोड़ की गई। वहीं फुटपाथ भी साफ कराया गया।

 

जानकारी के मुताबिक मंगोलपुरी में एमसीडी टीम और आप विधायक मुकेश अहलावत के बीच कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान विधायक मुकेश अहलावत बुलडोजर के सामने लेट गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। SDMC टीम के साथ दिल्ली पुलिस और पैरा फोर्स के जवान भी शामिल रहे, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए।

इसके साथ ही MCD के असिस्टेंट सेक्टर ऑफिसर दीपक ने मीडिया को बताया कि मंगोलपुरी में 50 दुकानों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया था। 70% लोगों ने अपने सामान को खुद हटा लिया था। वहीं, 30% दुकानों पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई.आज की कार्रवाई पूरी हो गई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button