ताज़ा खबरें

दिल्ली: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से कूदते दिखे छात्र

दिल्ली: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से कूदते दिखे छात्र

 

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में गुरुवार को आग लगने की खबर सामने आयी है। आग मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में लगी है। बता दें कि इस बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर संचालित होती हैं। इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कई छात्र खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाते दिखाई दिए।

 

सूचना मिलने पर मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी कूद कर जान बचाते हुए दिखे।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक कूद रहे हैं। कोचिंग सेंटर के चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान 4 छात्रों के घायल होने की भी खबर है। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button