ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली की सुबह हुई कोहरे और ठंड के नाम; न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरे का सितम जारी है मंगलवार सुबह दिल्ली की सुबह कोहरे और ठंड के साथ हुई. सुबह तड़के दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

इससे पहले सोमवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में कोल्ड डे/सीवियर कोल्ड डे स्थितियों की भविष्यवाणी की थी.

 

आईएमडी ने सोमवार को कहा था, “पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे/सीवियर कोल्ड डे की स्थिति और 26 और 27 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है.”

 

मौसम विभाग ने भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की थी.

 

आईएमडी ने कहा, “हल्की हवा और निचले क्षोभमंडल स्तरों में उच्च नमी के कारण, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.”

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button