ताज़ा खबरें

दिल्ली एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के मामले में पकड़े गए दो शख्स, एक ने खुद को बताया कांग्रेस नेता शशि थरूर का PA

दिल्ली एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के मामले में पकड़े गए दो शख्स, एक ने खुद को बताया कांग्रेस नेता शशि थरूर का PA

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से दिल्ली कस्टम्स ने बीते बुधवार को सोने की तस्करी के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि पकड़े गए दो शख्स में से एक ने खुद को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का निजी सहायक (PA) बताया है। शख्स ने अपनी पहचान शिव कुमार प्रसाद के रूप में दी है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके पास से कुल 500 ग्राम सोना बरामद किया गया है। कस्टम्स की टीम मामले की जांच कर रही है। विभाग पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आरोपित पहले भी सोने की तस्करी कर रहे थे या यह पहली बार है।

इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई जारी की है. शशि थरूर ने कहा है कि वह चुनाव प्रचार के लिए धर्मशाला में हैं.इस दौरान उन्हें उनके स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी घटना के बारे में सुनकर झटका लगा है. पकड़ा गया शख्स उनके पास एयरपोर्ट सुविधा सहायक के तौर पर पार्ट टाइम काम करता था। उन्होंने आगे लिखा कि,’वह 72 साल का सेवानिवृत्त व्यक्ति है, जो लगातार डायलिसिस करवाता है. आरोपी को अनुकंपा पर अंशकालिक आधार पर रखा गया था। मैं किसी भी गलत काम का समर्थन नहीं करता हूं। मैं मामले की जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों का पूरा समर्थन करता हूं. कानून को अपना काम करना चाहिए.’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के आइजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी कर रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उनके सामान से 1430 ग्राम सोना बरामद हुआ है। कस्टम अधिकारी ने बताया कि आइजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर दो यात्री एयर इंडिया की उड़ान में सवार होकर दिल्ली पहुंचे थे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button