ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, गर्मी से लोगों को मिली राहत, IMD ने अगले कुछ दिनों तक बारिश होने का दिया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, गर्मी से लोगों को मिली राहत, IMD ने अगले कुछ दिनों तक बारिश होने का दिया अलर्ट

 

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज यानी गुरुवार की सुबह एक बार फिर बारिश हुई। पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश के चलते से दिल्ली में मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी।

 

आईएमडी के पूर्वानुमानों के अनुसार 27 जून तक मौसम अनुकूल रहने और बारिश की आशंका है। यानी दिल्ली वालों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 22 से 24 जून को बादल छाए रहेंगे। 25 से 27 जून के दौरान गजर के साथ बारिश हो सकती है।  बुधवार सुबह के समय दिल्ली कैंट, धौला कुआं और सफदरजंग इलाके में बूंदाबांदी हुई है।

इसके साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में गुरुवार को बारिश होगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में गुरुवार सुबह से बारिश होगी।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button