ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत, तेज बारिश के साथ हुई संडे की शुरुआत, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत, तेज बारिश के साथ हुई संडे की शुरुआत, मौसम हुआ सुहावना

 

देश की राजधानी में भीषण गर्मी का सामना कर रहें लोगों को आज यानी रविवार को राहत मिली है। यहाँ रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ झमझम बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी हफ्ते लगातार बारिश और बूंदाबांदी हुई जिससे राष्ट्रिय राजधानी का मौसम खुशनुमा बना रखा था।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद IMD ने बताया कि सोमवार से भी तापमान और गर्मी बढ़े गयी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Truly a masterpiece of content. Stream ipl cricket live cricket match — overs, partnerships, and run‑rates in real time. Follow multiple matches with smooth switching. score worms and Manhattan charts, session summaries and projections, tables, fixtures, and squads. Ultra‑fast refresh keeps you ahead of the action.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button