ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी से मिली राहत, झमाझम हुई बारिश, जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी से मिली राहत, झमाझम हुई बारिश, जानें मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे पहले दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही थी। सुबह बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा. यानी इस सप्ताह दिल्ली वालों को मौसम की मोर्च से राहत मिलने वाली है।

IMD ने दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर  में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को घने बादल छाए रहने की संभावना है। एक दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 20 जून को भी बूंदाबांदी हो सकती है। आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

21 से 24 जून के बीच भी आंशिक रूप से बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। अब 24 जून तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। बिपरजॉय की वजह से जितनी राहत मिलनी थी राजधानी को मिल गई।

वहीं दक्षिण, चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने सोमवार को स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की है। बारिश के कारण हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button