ताज़ा खबरेंभारत

ढोलबाज एक्सप्रेस गिरोह के चार शातिर चोर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेलवे सैलून कोच में ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रेलवे के चीफ कमिश्नर के स्पेशल सैलून में सेंध लगाने वाले ढोलबाज एक्सप्रेस गिरोह के चार बदमाशों का पर्दाफाश कर उन्हें धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोनी निवासी औसाफ अली (44) इमरान (19) आरिफ (21) और तनवीर (20) के रूप में हुई है। इन सब में से औसाफ गिरोह का सरगना है।

बता दे गैंग के बदमाश दिल्ली-एनसीआर में रेलवे स्टेशन से बैग व रेलवे का सामान चोरी करते थे। इस गैंग को धर दबोचने के बाद पुलिस ने चुराई गई एलईडी टीवी, होम थियेटर और स्पिकर व अन्य सामान बरामद किया है और अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

क्या होता है रेलवे सलून।

गौरतलब है कि रेलवे सैलून कोच मुख्य संरक्षा आयुक्त के इस्तेमाल के लिए होता है, जिसे विशेष तौर पर बनाया जाता है। कोच में कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, होम थियेटर व रंगीन प्रिंटर आदि की सुविधाएं रहती हैं।

ये भी पढ़े : अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, 1 नवंबर से बदलने वाली है डिलीवरी प्रक्रिया

क्या कहना है पुलिस का।

डीसीपी क्राइम ब्रांच राकेश पावरिया के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम ओसफ अली, इमरान, आरिफ व तनवीर है। सभी लोनी, गाजियाबाद के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। ये सभी ढोलबाज एक्सप्रेस गिरोह के सदस्य हैं और दिल्ली-एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं।

ऐसे शुरू हुई छान -बीन।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के मुताबिक 30 सितंबर को चोरों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़े चीफ कमिश्नर रेलवे, सिक्योरिटी के सैलून कोच से काफी सामान चोरी कर लिया था। सामान के साथ कुछ महत्वपूर्ण डाटा चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी । जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश।

दरअसल गिरफ्तार किए गए चोरों -ओसफ अली, इमरान, आरिफ व तनवीर में से मरान का पिता लोनी का कुख्यात बदमाश है। 13 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ढोलबाज गिरोह के चार शातिर चोरी का सामान बेचने खजूरी रोड आने वाले हैं। एसीपी वीकेपीएस यादव के नेतृत्व में एसआइ विनय कुमार, दिनेश कुमार, एएसआइ पवन कुमार प्रमोद कुमार की टीम ने सूझ – बूझ से चारों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में और जांच जारी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button