ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

ड्रग्स पैडलर के घर पर छापा मारने गई नारकोटिक्स टीम पर मुंबई में हमला, 3 अफसर घायल; 3 गिरफ्तार

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम पर गोरेगांव इलाके में आज हमला हो गया। इसमें 3 अधिकारी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हमला 60-70 लोगों ने किया। इस हमले में जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ड्रग पैडलर कैरी मैंडिस को पक़ड़ने गई थी टीम।

इस मामले में जोनल डायरेक्टरवानखेड़े के मुताबिक, NCB की 5 सदस्यों की टीम रविवार रात ड्रग पैडलर कैरी मैंडिस को पक़ड़ने गई थी। टीम ने जैसे ही छापा मारा, कैरी के साथियों ने पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। हालांकि, टीम ने कैरी के गुर्गे विपुल आगरे, यूसुफ शेख और अमीन अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े : ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

तीनों को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में।

इधर इस घटना के बाद कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके पास भारी मात्रा में ड्रग्स (LSD) भी बरामद हुई है। हमले के बाद मुंबई पुलिस की कई टीमें इलाके में छापेमारी कर रही हैं। बता दे शुक्रवार को ही पकड़े गए दो ड्रग डीलर्स की निशानदेही पर NCB ने छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक, NCB को कैरी के बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ लिंक होने की जानकारी मिली थी। कैरी को ड्रग गैंग का सबसे एक्टिव मेंबर बताया जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button