Hindi Newsportal

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

0 492

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स रिकवरी केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था। ख़ास बात ये है कि भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे।

सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में हुई पेशी।

शनिवार (21 नवंबर) को NCB द्वारा छापेमारी के बाद कॉमेडियन भारती सिंह से करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। गितफ़्तारी के बाद बीते दिन यानी रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई।

ये भी पढ़े : आंध्र प्रदेश : बिग बॉस देखता रहा मरीज और हो गई ब्रेन सर्जरी, जानिए क्या है पूरा मामला

इस जेल में थे भारती और हर्ष।

कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। बता दे भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। जिसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। अब आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram