ताज़ा खबरेंमनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 20 साल उम्र में की आत्महत्या, सीरियल सेट पर पंखे से लटकी मिली लाश

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 20 साल उम्र में की आत्महत्या, सीरियल सेट पर पंखे से लटकी मिली लाश

 

टीवी सीरियल जगत से एक दुखद खबर सामने आयी है। यहाँ बीते शनिवार को एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या की। जानकारी के मुताबिक एक्‍ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सीरियल के सेट पर ही मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की उम्र महज 20 वर्ष ही थी।

तुनिषा के शव को पुलिस ने पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि तुनिशा का शव रात 1:30 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। सुबह 4:30 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया।

बता दें कि तुनिशा शर्मा ने छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग के करियर में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल और फिल्म में काम किया था। उनके अचानक सुसाइड करने की खबर से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। वहीं इस मामले को लेकर तुनिशा शर्मा की मां ने अभिनेता शीजान मोहम्मद खान पर आरोप लगाया है। बता दें कि तुनिशा शर्मा की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। मां का कहना है कि शीजान से पीड़ित हो कर तुनिशा ने आत्महत्या की है।

मीडिया खबरों के अनुसार मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके बाद को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button