Hindi Newsportal

झारखण्ड: INDIA गठबंधन की रैली आज, सभा की तैयारियां जारी, रैली ग्राउंड पर लगाए गए जेल में बंद नेताओं के पोस्टर

0 177
झारखण्ड: INDIA गठबंधन की रैली आज, सभा की तैयारियां जारी, रैली ग्राउंड पर लगाए गए जेल में बंद नेताओं के पोस्टर

 

देश में लोकसभा सभा चुनावों के पहले चरण के मतदान पूरे हो गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज विपक्षी INDIA गठबंधन झारखंड के रांची जिले में अपनी विशाल रैली करने जा रहा है। रैली की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बता दें कि विपक्ष के कई बड़े नेताओं इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। ऐसे में गठबंधन ने इसे चुनावी मुद्दा बनाने के लिए रैली ग्राउंड में जेल में बंद नेताओं के पोस्टर लगवाए हैं

 

इंडिया गठबंधन की 21 अप्रैल को 11 बजे रांची के प्रभात तारा मैदान में रैली आयोजित होगी। इंडिया गठबंधन उलगुलान न्याय महारैली से झारखंड में चुनावी शंखनाद करेगा। गठबंधन में शामिल नेताओं ने महारैली में पांच लाख लोगों को शामिल होने का दावा किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि देश में तानाशाही हावी हो गयी है। इसे हर हाल में रोकना है। अब उलगुलान का समय आ गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने महारैली में शामिल होने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है. महारैली को लेकर शहर में पोस्टर बैनर लगाये गये हैं। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, फारूख अब्दुला, उद्वव ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इंडिया घटक दल में शामिल प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहेंगे।