Hindi Newsportal

झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी

0 616

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए शनिवार को मतदान जारी है। वोटिंग दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 1 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। झारखंड में कुल मतदाता 2.26 करोड़ है। कुल 189 उम्मीदवार 13 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

इस बीच गुमला जिले के बिष्णुपुर में नक्सलियों ने एक पुल उड़ा दिया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि मतदान प्रभावित नहीं हुआ है।

37 लाख से अधिक मतदाता, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं, 189 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को कहा.

उन्होंने कहा था कि इन 13 सीटों के लिए कुल 4,892 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में सिर्फ 307 और ग्रामीण इलाके में शेष 4,585 मतदान केंद्र अवस्थित हैं।

पहले चरण की 13 निर्वाचन क्षेत्र – चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पनकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वाल, भवनाथपुर

चुनाव कार्यक्रम

• चरण 1 में 13 विधानसभा क्षेत्रों में 30 नवंबर को मतदान होगा

• चरण 2 में 20 विधानसभा क्षेत्रों में 7 दिसंबर को मतदान होगा।

• चरण 3 में 17 विधानसभा क्षेत्रों में 12 दिसंबर को मतदान होगा।

• चरण 4 में 15 विधानसभा क्षेत्रों में 16 दिसंबर को मतदान होगा

• चरण 5 में 16 विधानसभा क्षेत्रों में 20 दिसंबर को मतदान होगा।

 

प्रमुख पार्टिया
  • भाजपा
  • झारखंड विकास मोर्चा (JVM)
  • ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU)
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
  • कांग्रेस
  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

JMM, कांग्रेस और RJD गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। JMM 43 सीटों पर, 31 पर कांग्रेस और सात सीटों पर RJD से चुनाव लड़ेगी।

2014 में, 35 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई, जिसने 5 सीटें जीतीं और रघुबर दास ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस सिर्फ छह विधानसभा सीटों पर सिमट कर रह गई। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राज्य के 2019 के आम चुनावों में 14 संसदीय सीटों में से 12 पर जीत हासिल की थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram