Hindi Newsportal

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, प्रमुख उम्मीदवारों में सीएम रघुबर दास

0 508

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया हैं। इस चरण में, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम सहित 20 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान किया जा रहा है।

20 निर्वाचन क्षेत्रों में 48 लाख से अधिक मतदाता अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), विनय कुमार चौबे ने बताया कि चुनाव में मतदान की सुविधा के लिए 6,066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा कारणों के कारण, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम को छोड़कर, 18 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7:00 बजे से 3:00 बजे के बीच होगा। अन्य दो विधानसभा सीटों पर मतदाता शाम 5:00 बजे तक वोट डाल सकते हैं।

अन्य निर्वाचन क्षेत्र जहाँ मतदान हो रहे हैं – खूंटी, मांडर, सिसई, मझगाँव, मनोहरपुर, सरायकेला, चाईबासा, बहरागोड़ा, घाटसिला, पोटका, सिमडेगा, कोलेबिरा, खरसावाँ, तामार, जगन्नाथपुर और तोरपा।

प्रमुख उम्मीदवार – मुख्यमंत्री रघुबर दास, जो जमशेदपुर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख लक्ष्मण गुइला भी इस चरण के चुनाव में लड़ रहे हैं।

चुनाव कार्यक्रम

• चरण 1 में 13 विधानसभा क्षेत्रों में 30 नवंबर को मतदान होगा

• चरण 2 में 20 विधानसभा क्षेत्रों में 7 दिसंबर को मतदान होगा।

• चरण 3 में 17 विधानसभा क्षेत्रों में 12 दिसंबर को मतदान होगा।

• चरण 4 में 15 विधानसभा क्षेत्रों में 16 दिसंबर को मतदान होगा

• चरण 5 में 16 विधानसभा क्षेत्रों में 20 दिसंबर को मतदान होगा।

 

प्रमुख पार्टिया
  • भाजपा
  • झारखंड विकास मोर्चा (JVM)
  • ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU)
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
  • कांग्रेस
  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

JMM, कांग्रेस और RJD गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। JMM 43 सीटों पर, 31 पर कांग्रेस और सात सीटों पर RJD से चुनाव लड़ेगी।

2014 में, 35 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई, जिसने 5 सीटें जीतीं और रघुबर दास ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस सिर्फ छह विधानसभा सीटों पर सिमट कर रह गई। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राज्य के 2019 के आम चुनावों में 14 संसदीय सीटों में से 12 पर जीत हासिल की थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram