ताज़ा खबरें

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे 18 डिब्बे, 2 लोगों की मौत

झारखंड: झारखंड में बड़ा रेल हादसा हुआ जहां चक्रधरपुर के पास ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 20 यात्री घायल है. यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है. चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बड़ाबांबू के बीच डिरेल हो गई.इस घटना की सूचना मिलते ही स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गया और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवाया. हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से हुए हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है.

इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
  • टाटानगर: 06572290324
  • चक्रधरपुर: 06587 238072
  • राउरकेला: 06612501072, 06612500244
  • हावड़ा: 9433357920, 03326382217
  • रांची: 0651-27-87115.
  • एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button