ताज़ा खबरेंभारत

झारखंड: क्वारंटाइन सेंटर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही ने किया रेप

हमारे देश में रेप (बलात्कार) ने समाज को कई बार शर्मसार किया है। लेकिन जब से हमारा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है, उस समय से अब तक कई बार बलात्कार की ऐसी खबरे सामने आयी है जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया है। फिलहाल मामला है झारखंड का।
दरअसल झारखंड में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात यह है कि रेप का आरोप एक पुलिसवाले पर ही लगा है.

जमशेदपुर में एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने ही विभाग के एक कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी के बाद सिदगोड़ा थाना में सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी कॉन्स्टेबल अनिल कुमार से पूछताछ भी की गयी।

ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म।

दरअसल महिला कॉन्स्टेबल और सिपाही अनिल कुमार सिदगोड़ा के प्रोफेसनल कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक ही जगह ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही अनिल ने कुमार ने दुष्कर्म किया है.

ये भी पढ़े : प्रेग्नेंट है अनुष्का शर्मा, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने फैन्स को दी गुड न्यूज

शिकायत दर्ज होने के बाद किया कांस्टेबल को गिरफ्तार।

रेप की वारदात के बाद महिला ने उसकी शिकायत सिदगोड़ा थाना में की. जिसके बाद पुलिस ने सिपाही अनिल कुमार को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई. सिपाही अनिल कुमार और पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवाया गया. इस पूरी जांच – पड़ताल के बीच सिपाही अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया।

कैदी की देखरेख कर रही थी महिला ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही एक महिला कैदी जिसे सरायकेला से क्वारंटाइन सेंटर जमशेदपुर के सिदगोड़ा भेजा गया था, उसकी देख रेख में थीं. वहीं आरोपी अनील कुमार भी सिदगोड़ा के क्वारंटाइन सेंटर में ही तैनात था. महिला के मुताबिक आरोपी सिपाही ने उसे क्वारंटाइन सेंटर के दूसरे तल्ले पर ले जाकर उसके साथ रेप किया है.

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया था. आरोपी सिपाही अनिल और पीड़ित महिला की मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button