जीन्स विवाद के बाद उत्तराखंड सीएम ने फिर दिया विवादित बयान, अब जो कहा उससे इस तरह हुए ट्रोल
अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार भी वो सुर्ख़ियों में अपने बिगड़े बोल को लेकर ही है। फटी जीन्स पर टिप्पणी करने के बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कहना है कि अमेरिका ने 200 साल तक भारत को गुलाम बनाकर रखा।
सबसे पहले बता दे नैनीताल जिले के रामनगर में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत जनता को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक नहीं बल्कि 2 विवादित बयान दे दिए।
भारत को ब्रिटेन की जगह अमेरिका का बता दिया गुलाम।
दरअसल एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने भारत को ब्रिटेन की जगह अमेरिका का गुलाम बता दिया और कहा कि कोविड-19 ने उसकी शक्ति को भी कम कर दी। उन्होंने कहा कि जहां हम 200 साल तक अमेरिका के गुलाम थे, पूरे विश्व के अंदर उसका राज था। कभी सूरज छिपता नहीं था, यह कहते थे, लेकिन आज के समय में वह भी डोल गया, बोल गया, पौने तील लाख तक मृत्युदर चला गया।’
देखें वीडियो –
#WATCH "…As opposed to other countries, India is doing better in terms of handling #COVID19 crisis. America, who enslaved us for 200 years and ruled the world, is struggling in current times," says Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/gHa9n33W2O
— ANI (@ANI) March 21, 2021
ज़्यादा राशन के लिए ज़्यादा बच्चे पैदा करते है लोग।
रामनगर में विश्व वानिकी कार्यक्रम में मंच से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा है कि जिसने 2 पैदा किए उसको 10 किलो राशन मिला, जिसने 20 पैदा किए उसको क्विंटल मिला, अब इसमें दोष किसका, 2 ही पैदा किए तो इसमें कुसूर किसका? असल में, सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना संकट के समय राशन वितरण को लेकर बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि जब समय था तो आपने 2 (बच्चे) ही पैदा किए. 20 क्यों नहीं पैदा किए?
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संकट के हमने चावल बांटे, जिसके 2 बच्चे थे उसको 10 किलो, जिसके 10 बच्चे थे उसको 50 किलो, लोगों ने ढेर लगा लिया. ऐसा चावल दिया कि लोगों ने खाया नहीं होगा। लोगों ने स्टोर बना लिए और खरीददार ढूंढ लिए. इतना बढ़िया चावल की आज तक खुद खरीदे नहीं होंगे।
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया। 10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए।
देखें वीडियो –
#WATCH हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया।10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए: उत्तराखंड CM मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत pic.twitter.com/cjh2hH5VKh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2021
इस बयान को लेकर भी हो चुकी है आलोचना।
इससे पहले हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण और राम से कर दी थी। तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा था कि एक दिन लोग पीएम मोदी की पूजा करेंगे। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
‘फटी जींस’ पर बयान से मचा बवाल।
वहीं तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के पहनावे वाले बयान पर ज्यादा विवाद हुआ। उन्होंने महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान अपना एक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो प्लेन से कहीं जा रहे थे, तो उन्होंने एक महिला को फटी हुई जींस पहने देखा, उसके साथ दो बच्चे भी थे। महिला एनजीओ चलाती थी, जबकि उनके पति जेएनयू में प्रफेसर थे। रावत ने कहा कि ऐसी महिलाओं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी।
अब जानें लोगों ने कैसे किया रियेक्ट।
https://twitter.com/i_the_indian_/status/1373634746144731139
BJP changed Uttarakhand CM to improve their electoral prospect, but the new one is working extra hard to prove them wrong!
from ripped jeans to America enslaved us, gems after gems every other day! 😂
— Open Letter (@openletteryt) March 21, 2021
USA : No we didn’t enslave India they were Britishers.
Meanwhile : Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat to USA😂😂#TirathSinghRawat pic.twitter.com/DxsPrTJRd8
— Kanhaiya Choudhri (@KanhaiyaINC) March 21, 2021
Uttarakhand CM: America enslaved us for 200 Years
People: That was Britishers
Uttarakhand CM: pic.twitter.com/vF0OqisEI6— Joy (@Joydas) March 21, 2021





