Hindi Newsportal

जम्मू पहुचें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया स्वागत

0 354

जम्मू पहुचें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के लिए सोमवार देर शाम जम्मू के हवाई अड्डे पर पहुंचे चुके हैं। जम्मू के सतवारी स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट पर देर शाम 7.55 बजे के करीब अमित शाह पहुंचे। इस दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद से उनका काफिला सीधा जम्मू के राजभवन के लिए रवाना हो गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह कल यानी चार अक्टूबर को मां वैष्णो के दरबार में माथा टेकने के बाद राजोरी बस स्टैंड में रैली को संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि राजोरी में पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की भी घोषणा हो सकती है। इसके बाद अगले दिन बारामुला में 5 अक्टूबर रैली को संबोधित करने के उपरांत उसी दिन शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगे।