ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर: सांबा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद हाई अलर्ट पर BSF

सांबा: सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की संभावित कोशिश को नाकाम करने के बाद बुधवार को सांबा सेक्टर में बीएसएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया. बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में एक घुसपैठिये को मार गिराया. बीएसएफ के मुताबिक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया गया.

 

सीमा सुरक्षा बलों ने एक बयान में कहा, “01/02 मई 2024 की मध्यरात्रि में, सतर्क बीएसएफ सैनिकों ने सांबा सीमा क्षेत्र में आईबी के पार एक संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिये को बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा, सतर्क सैनिकों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया.”

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button