ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने गोली मारकर की बैंक मैनेजर की हत्या

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को हुए हमले में आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने कहा कि राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर विजय कुमार पर कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक में आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी.

 

इस आतंकी घटना में उन्हें गोली लगने से गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. मृत शख्स राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं.

 

इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हत्या की निंदा करते हुए ट्वीट कर कहा, “जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी बैंक मैनेजर विजय कुमार की आतंकवादी हत्या अत्यंत निंदनीय है. एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में विफल रही है. केंद्र सरकार को कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ” राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया.

 

इस बीच, कश्मीर में कार्यरत हिंदू समुदाय के लोगों ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया और अपने समुदाय के सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की.

 

इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक 36 वर्षीय प्रवासी कश्मीरी पंडित और हाई स्कूल की शिक्षिका रजनी बाला की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिछले दो महीनों में, कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट सहित दो नागरिकों और तीन ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मियों की कश्मीर में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button