ताज़ा खबरेंभारत

जब BJP संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तारीफ करते दिखे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी

पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रही बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files). अब बीजेपी संसदीय दल की बैठक तक पहुंच गई है. इस फिल्म पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं. लेकिन इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म कश्मीर फाइल्स पर चर्चा करते नजर आएं. पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए, क्योंकि ऐसी फिल्में सच को समाने लेकर आती है.

पीएम मोदी ने कहा सत्य को देश के सामने लाना जरूरी

पीएम ने कहा कि एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है, जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं. इन दिनों जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झंडे लेकर चलते हैं वो लोग पिछले 5-6 दिन से बौखला गए हैं। मेरा विषय वो फिल्म नहीं है बल्कि मेरा विषय है कि जो सत्य है उसको सही स्वरूप में देश के सामने लाना देश की भलाई होती है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button