ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता विष्णु देव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम योगी और पीएम मोदी भी रहे शामिल

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता विष्णु देव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम योगी और पीएम मोदी भी रहे शामिल

 

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी सौंपी गयी है। आज यानी बुधवार को विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ-साथ उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ समारोह साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित में आयोजित किया गया था। जहां राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साय और उनके दो डिप्टी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री  हिमंता बिस्वा शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय  रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद  जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल सहित अन्य महत्वपूर्ण अतिथि मौजूद रहे

विष्णुदेव साय रायगढ़ से 4 बार (1999-2014) सांसद चुने गए. नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय ने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने मैदान में नहीं उतारा था, क्योंकि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद अपने किसी भी मौजूदा सांसद को नहीं दोहराने का फैसला किया था। इसके साथ ही विष्णुदेव साय प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। जून 2020 में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. वह अगस्त 2022 तक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के पद पर रहे।

गौरतलब है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से ताल्लुक रखते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है।  विष्णुदेव इसी समुदाय से हैं। अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में इस समुदाय से कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका था। बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय के ज़रिये पूरे देश में मैसेज दे रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। अब उस पर क्लीन स्वीप कराने की ज़िम्मेदारी साय की होगी. 2019 में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 9 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button