Hindi Newsportal

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में बारिश के भी आसार, IMD ने दिया अपडेट

0 754
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में बारिश के भी आसार, IMD ने दिया अपडेट

 

देश की राजधानी में इन दिन प्रतिदिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस समय पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 1 या 2 स्थानों पर गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा और यह कोहरा शुक्रवार को भी रहेगा।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, और केरल के एक या दो स्थानों पर साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी इसकी संभावना है।

इसके अलावा, कम-से-कम 11 राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक दक्षिण भारत में 16 और 17 दिसंबर, दो दिन तक भारी बारिश होने जा रही है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 13 दिसंबर को तेज बारिश होगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में आज ओल गिरने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने इसके साथ ही साथ 15-17 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, माहे में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी किया, जबकि साउथ तमिलनाडु में 16 और 17 दिसंबर और केरल में 17 दिसंबर को बहुत भारी बारिश होने जा रही है।

कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 14 और 15 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा, त्रिपुरा में 14 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा।