ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: जलाशय में गिरा फ़ूड इंस्पेक्टर का मोबाइल, ढूंढने के लिए लाखों लीटर पानी किया बर्बाद, सस्पेंड हुआ अधिकारी

छत्तीसगढ़: जलाशय में गिरा फ़ूड इंस्पेक्टर का मोबाइल, ढूंढने के लिए लाखों लीटर पानी किया बर्बाद, सस्पेंड हुआ अधिकारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक फ़ूड इंस्पेक्टर के कारनामे से प्रदेश में खलबली मच गयी है। यहाँ एक फ़ूड इंस्पेक्टर ने अपने मोबाइल फोन के लिए जलाशय में भरे लाखों लीटर के पानी को बर्बाद कर दिया।

दरअसल, पखांजूर खाद्य विभाग में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का मोबाइल फ़ोन जलाशय के वेस्ट वेयर में गिर गया था। जिसके बाद मोबाइल को खोजने के लिए 4 दिनों तक वेस्ट वेयर से पानी निकाला गया। बता दें कि मोबाइल फ़ोन की कीमत 96000 रुपए थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़ूड इंस्पेक्टर ने बिना अधिकारियों को जानकारी दिए 30 एचपी के दो बड़े पंप लगाकर 4 दिन में वहां से 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया। जो दंडनीय अपराध है। मामला सुर्खियों में आते ही कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

इसके साथ ही फूड इंस्पेक्टर को कांकेर जिला मुख्यालय के खाद्य विभाग में अटैच कर दिया गया है। साथ ही साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने एसडीओ आरके धीवर के वेतन से बर्बाद हुए पानी की राशि वसूलने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ परलकोट जलाशय में पिकनिक मनाने गए हुए थे। यहां सेल्फी लेने के दौरान उनका मोबाइल जलाशय में गिर गया। जिसके बाद अपने मोबाइल को ढूंढने के लिए गांव के गोताखोरों की मदद ली, लेकिन उन्हें मोबाइल नहीं मिला।

जिसके बाद खाद्य विभाग के अधीन राशन दुकान के स्टाफ की मदद से 3 दिनों तक लगातार परलकोट जलाशय के पानी को 30- 30 एचपी के डीजल पंप से खाली करते हुए लगभग 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया. फूड इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button